Mumbai News: थाने में एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को मारा जोरदार थप्पड़, हमले से टूटा दांत, जानें पूरा मामला

नालासोपारा में एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर एक व्यापारी ने जोरदार थप्पड़ मार दिया। दोनों के बीच वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर बहस शुरू हुई थी। इसी मामले में पूछताछ के लिए कांस्टेबल उसे पुलिस स्टेशन लेकर आया था।

Mumbai News: नालासोपारा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तुलिंज पुलिस स्टेशन के अंदर एक व्यक्ति ने ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। जिसके कारण कारण कांस्टेबल का एक दांत टूट गया। इस घटना से पुलिस स्टेशन में हंगामा मच गया। जिसके बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने आकर स्थिति नियंत्रित की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

crimee

ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल को मारा थप्पड़

वीडियो रिकॉर्डिंग से रोकने पर हुई बहस

जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल प्रवीण रानाडे वसई यातायात शाखा से जुड़े हैं। प्रवीण रानाडे को नालासोपारा (पूर्व) में रेलवे ओवरब्रिज पर ड्यूटी सौंपी गई थी। जब सोमवार दोपहर के करीब डेढ़ बजे रानाडे ड्यूटी पर थे और ट्रैफिक संभाल रहे थे। तभी ऑटो रिक्शा में सवार व्यापारी शैलेश वाघेला (36) ने कांस्टेबल का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जब कांस्टेबल ने इसपर आपत्ति जताई, तो दोनों में बहस छिड़ गई। जिसके बाद रानाडे ने आरोपी से आगे की पूछताछ के लिए उसे पुलिस स्टेशन ले जाने का फैसला किया।

End of Feed