महाराष्ट्र के धुले में बेकाबू ट्रक ने ली टाइम्स नाउ के पत्रकार की जान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

महाराष्ट्र के धुले में एक बेकाबू ट्रक ने टाइम्स नाउ के पत्रकार हर्षल भदाणे पाटिल की जान ले ली। ट्रक ने पत्रकार की कार में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उनकी दर्दनाक मौत हो गई। उनके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वह अपने परिवार में कमाने वाले अकेले थे और उनके जाने से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है।

महाराष्ट्र के धुले में टाइम्स नाउ मराठी के वरिष्ठ संवाददाता हर्षल भदाणे पाटिल की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई। धुले-औरंगाबाद हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें पत्रकार हर्षल भदाणे ने जान गंवा दी। इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Harshal Bhadane Patil

पत्रकार हर्षल की फाइल फोटो।

तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, यह घटना धुले-औरंगाबाद हाईवे पर गरताड गांव के पास हुई है। टाइम्स नाउ मराठी के पत्रकार कार में सवार थे, तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ड्राइवर वहां से भाग गया। भागने के क्रम में उसने कुछ और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया कि उसने धुले शहर में मालेगांव रोड पर छत्रपति शिवाजी महाराज मेमोरियल के पास चार गाड़ियों को टक्कर मार दी।

End of Feed