Mumbai News: मुंबई के बॉलीवुड पार्क में चोरी, भारत-पाक मैच की आड़ में लाखों रुपये चुराने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई की फिल्म सिटी के बॉलीवुड पार्क ऑफिस में भारत-पात मैच के दौरान लाखों की चोरी की गई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह तीनों आरोपी पहले बॉलीवुड पार्क में काम करते थे, इसलिए इन्हें पता था कि कैश कहां रखा जाता है।

Mumbai News: मुंबई की फिल्म सिटी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते दिनों भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की आड़ में चोरों ने बॉलीवुड पार्क के ऑफिस से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोरों ने यहां से 5 लाख रुपये चोरी किए। इस मामले की जांच कर रही डिंडोशी पुलिस ने तीन पूर्व कर्मचारियों को मुंबई के अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया। ये तीनों कर्मचारी डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल करके ऑफिस में घुसे और कैश पेटी से पैसे चुराकर फरार हो गए। क्योंकि यह पहले बॉलीवुड पार्क में काम कर चुके हैं, इसलिए इन्हें पता था कि पैसे कहां रखे जाते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

Mumbai News

बॉलीवुड पार्क में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

भारत-पाक मैच की आड़ में दिया चोरी को अंजाम

डिंडोशी पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, चोरी 14 सितंबर की रात को हुई थी, जब अधिकतर लोग भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देख रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हुसैन भट्ट (बस क्लीनर), अभिषेक परदे (बस कंडक्टर) और एक अन्य अभिषेक के रूप में हुई है। यह तीनों पहले एक साथ इस ऑफिस में काम करते थे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि कैश कहां रखा जाता है। चोरों को यह भी पता था कि ऑफिस के पहले दरवाजे पर कोई कैमरा नहीं लगा है, इसलिए उन्होंने बेफिक्र होकर चोरी को अंजाम दिया।

End of Feed