SP नेता एकनाथ खडसे के बंगले में चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथराव खडसे की बहू रक्षा खडसे के पेट्रोल पंप पर डकैती के बाद जलगांव में स्थित उनके बंगले पर चोरी का मामला सामने आया है। घर संभालने वाली महिला के वहां पहुंचने पर मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर और अलमारियों का दरवाजा तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री एकनाथराव खडसे के जलगांव स्थित आवास, ‘मुक्ताई बंगले’ में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि चोरों ने मध्य रात्रि में बंगले का ताला तोड़कर प्रवेश किया। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल के कमरों में घुसकर अलमारियों को तोड़ा। इस घटना का खुलासा बुधवार सुबह तब हुआ, जब घर का कामकाज संभालने वाली महिला सफाई के लिए बंगले पहुंची। महिला ने टूटा हुआ दरवाजा देख तुरंत पुलिस की टीम को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

Jalgaon News

SP नेता एकनाथ खडसे के बंगले में चोरी

चोरों ने खाली बंगले को बनाया निशाना

जानकारी के अनुसार, चोरी की इस वारदात के दौरान बंगले में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, क्योंकि खडसे परिवार फिलहाल इस आवास में नहीं रहता। हालांकि, चोर कितनी कीमत का सामान या नकदी लेकर फरार हुए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। घटना की सूचना पर जलगांव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और बारीकी से इसका निरीक्षण शुरू किया।

End of Feed