Tunisha Sharma Suicide: एक हफ्ते पहले हुआ था शीजान और तुनिषा में झगड़ा, पुलिस पूछताछ में रहे हैं कई अहम खुलासे!

  • Authored by: मोहित ओमEdited by: किशोर जोशी
  • Updated Dec 25, 2022, 11:08 AM IST

Tunisha Sharma and Sheezan Mohammed Khan: एक्टर तुनिषा शर्मा की कथित आत्महया के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त और को एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया है। शीजान को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। शीजान पर तुनिषा की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

Tunisha Sharma Suicide News: टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने शनिवार को पालघर (Palghar) जिले के वसाई में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक शर्मा सेट पर शौचालय गई और काफी देर तक नहीं लौटी। जब दरवाजा तोड़ा गया तो उन्हें अंदर फंदे से लटका पाया गया। इस बीच कई पुलिस जांच जारी है और कई अहम खुलासे भी हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक हफ्ते पहले शीजान (Sheezan Mohammed Khan) और तुनिषा के बीच झगड़ा हुआ था जिसके बाद से तुनिषा काफी डिप्रेस थी, सेट पर उसके साथियों ने वजह पूछी तो भी तुनिषा ने नही बताया था।

Sheezan Khan  Tunisha Sharma

तुनिषा और शीजान (फोटो- इंस्टाग्राम)

आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम की initial findings के मुताबिक तुनिषा की मौत की वजह hanging आयी है। विसरा प्रीजर्व किया गया है जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या कोई foul play था या नहीं। तुनिषा ने आखिरी बार यानी मौत 24 घंटे पहले जिन लोगों से फोन पर या फिर सेट पर बातचीत की, सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। खुदकुशी से पहले सेट पर शीजान और तुनिषा के बीच चंद मिनटों की बातचीत हुई थी...उस दौरान दोनों के क्या बात हुई यही पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है।

End of Feed