Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष का करनी सेना ने किया जोरदार विरोध,जलाए गए पोस्टर, मारे जूते, पोती गई कालिख

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2023, 09:48 PM IST

Adipurush Controversy: फिल्म आदिपुरुष का मुंबई समेत देश भर में विरोध हो रहा है। करनी सेना की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जीवन सोलंकी ने विरोध में फिल्म के निर्माता और निर्देशक के पोस्टर जलाए गए। निर्माता और निर्देशक की तस्वीरों पर जूते मारे, कालिख पोते।

Adipurush Controversy: मुंबई समेत पूरे देश में फिल्म आदिपुरुष का विरोध जारी है। फिल्म के निर्माता का विरोध पूरे देश मे किया जा रहा है लेकिन अबतक फिल्म को पर्दे से नहीं हटाया गया। आदिपुरुष को लेकर अब करनी सेना की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जीवन सोलंकी ने अपने साथियों के साथ कांदीवली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई जिनमें फिल्म का विरोध करने के साथ फिल्म के निर्माता और निर्देशक के पोस्टर जलाए गए।

Adipurush Poster, Karni Sena, Ramayana Insult, Hanuman Insult

फिल्म आदिपुरुष का विरोध

निर्माता और निर्देशक की तस्वीरों पर जूते मारे और पोस्टर पर कालिख पोतकर पोस्टर को पैर से रौंदते हुए बताया कि जबतक फिल्म को बैन नहीं किया जाता है तबतक करनी सेना इसका विरोध जारी रखेगी। करनी सेना महाराष्ट्र अध्यक्ष जीवन सिंह सोलंकी ने बताया कि अगर फिल्म को पर्दे से नहीं हटाया गया तो करनी सेना फिल्म निर्माता को मिलकर उन्हें पोस्टर की तरफ लात-घूसों से पिटाई करेंगे और कालिख पोतकर उनकी बदनामी करेंगे।

End of Feed