Mumbai: भायखला में निर्माण साइट पर हादसा; मिट्टी धंसने 2 मजदूरों की मौत, 3 अन्य घायल

मुंबई के भायखला इलाके में एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Mumbai Byculla Soil Collapse: मुंबई के भायखला क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक निर्माण स्थल पर हादसा हुआ, जिसमें मिट्टी के ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर लगभग 2:41 बजे भायखला (पश्चिम) स्थित हंस रोड के हबीब मेसन में नींव का खंभा डालते समय हुई। अचानक मिट्टी ढहने के कारण पांच मजदूर दब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और अन्य मजदूरों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी।

Two workers died in a mudslide at a construction site in Byculla

भायखला में निर्माण साइट पर मिट्टी धंसने 2 मजदूरों की मौत

घटना के तुरंत बाद सभी घायल मजदूरों को नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राहुल (30) और राजू (28) को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी मौत मिट्टी और मलबे के दबाव से गंभीर चोटें लगने के कारण हुई। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर सज्जाद अली (25), सोबत अली (28) और लाल मोहम्मद (18) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

End of Feed