महाराष्ट्र में 16 वर्षीय किशोर ने किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे एक 16 वर्षीय किशोर ने मोबाइल न मिलने पर पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मां ने उसे मोबाइल फोन दिलाने से मना कर दिया था, जिसके कारण युवक ने सुसाइड कर लिया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपती संभाजीनगर में एक 16 वर्षीय किशोर ने पहाड़ी से कूदकर आत्महत्या कर ली है। हैरान करने वाली बात ये है कि युवक ने केवल मोबाइल न मिलने पर यह खौफनाक कदम उठाया। गंभीर हालत में किशोर को इलाद के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

Suicide News

महाराष्ट्र में 16 वर्षीय युवक ने किया सुसाइड (फोटो - iStock)

मृतक किशोर की पहचान अथर्व गोपाल तायडे के रूप में हुई है। अथर्व वाळूज में रहकर पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से अपनी मां से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था। जब मां ने उसे मोबाइल दिलाने से साफ मना कर दिया, तो युवक ने रविवार शाम तिसगांव स्थित खवड्या डोंगर पहाड़ी से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, गंभीर हालत में अथर्व को स्थानीय नागरिकों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया।

End of Feed