मुंबई

Shivaji Statue Collapse: कहां है मूर्तिकार जयदीप आप्टे? जगह-जगह हो रही तलाश; लुकआउट सर्कुलर भी जारी

Shivaji Statue Collapse: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने मूर्तिकार एवं ठेकेदार जयदीप आप्टे का पता लगाने के लिए सात से अधिक टीमें लगाई हैं। बता दें कि नौ माह से भी कम समय में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गयी थी। जिसके बाद से 24 वर्षीय आप्टे को तलाशा जा रहा है।

Image

छत्रपति शिवाजी महाराज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 26 अगस्त को गिरी थी शिवाजी महाराज की प्रतिमा।
  • 24 वर्षीय आप्टे को तलाश रही पुलिस।
    आप्टे ने 35 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने का लिया था ठेका।
  • आप्टे ने 35 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने का लिया था ठेका।

Shivaji Statue Collapse: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने मूर्तिकार एवं ठेकेदार जयदीप आप्टे का पता लगाने के लिए सात से अधिक टीमें लगाई हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के मामले में जयदीप आप्टे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कहां है मूर्तिकार जयदीप आप्टे?

अधिकारी ने बताया कि 26 अगस्त को प्रतिमा के ढहने के दिन से ही पुलिस 24 वर्षीय आप्टे की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि सिंधुदुर्ग पुलिस ने आप्टे के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया है, ताकि उसे समुद्री बंदरगाहों, हवाई अड्डों और अन्य सभी निकास बिंदुओं से देश छोड़ने से रोका जा सके।

तलाश में जुटी सात टीमें

सिंधुदुर्ग पुलिस की टीमें मुंबई, ठाणे, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर समेत कई जगहों पर आप्टे की तलाश कर रही हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी मदद का भी इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ठाणे जिले के कल्याण के दुधनाका स्थित आप्टे के आवास पर गयी थी, लेकिन वहां ताला लगा हुआ था।

9 माह से भी कम समय में गिरी प्रतिमा

आप्टे ने मराठा योद्धा शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने का ठेका लिया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चार दिसंबर को नौसेना दिवस के अवसर पर इसका उद्घाटन किये जाने के बाद नौ माह से भी कम समय में यह प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गयी थी।

चुनाव से पहले बना बड़ा राजनीतिक विवाद

इस प्रतिमा के गिरने के बाद मालवण पुलिस ने आप्टे और ‘स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट’ चेतन पाटिल के खिलाफ लापरवाही और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया है। पाटिल को पिछले सप्ताह कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया था। मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान यौद्धा शिवाजी महाराज की प्रतिमा के 26 अगस्त को ढह जाने से महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!