Mumbai News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर गई है। मूर्ति के गिरने के बाद महा विकास अघाड़ी (MVA) ने विरोध सरकरा के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया। एमवीए ने इस आंदोलन को जोडो मारा यानी जूते मारो नाम दिया है। आंदोलन रविवार सुबह 10 बजे हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक किया जाएगा। इस दौरान गेटवे ऑफ इंडिया पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। मूर्ति गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने माफी मांगी है। बता दें कि छत्रपति शिवाजी महाराज की इस मूर्ति का अनावरण पीएम मोदी द्वारा दिसंबर 2023 में किया गया था।
आंदोलन में शामिल होंगे ये वरिष्ठ नेता
जूते मारो आंदोलन में महा विकास अघाड़ी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं। इसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की चीफ शरद पवार, शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पाटोले शामिल होने होने वाले है। इनसे साथ कई बड़े सांसद और नेता भी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूटने के पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए इस आंदोलन में शामिल होंगे। इतना ही नहीं भाजपा भी आज विपक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष विधानसभा चुनाव से पहले मूर्ति गिरने के मामले में राजनीति कर रही है।
बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात
एमवीए के विरोध प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए हुतात्मा चौक पर मुंबई पुलिस, राज्य रिजर्व पुलिस, दंगा नियंत्रण दस्ता, महाराष्ट्र सुरक्षा बल, निगरानी वैन नियंत्रण पुलिस, एटीएस और यातायात पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि इस आंदोलन से पहले 20 हजार पुलिस और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न हो।
