'शरद पवार कभी हमारे दुश्मन नहीं रहे...', संजय राउत ने आखिर क्यों कही ये बात

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तुलना मराठा सेनापति महादजी शिंदे से की, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में दिल्ली पर विजय प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि शरद पवार हमारे विरोधी नहीं हैं। वह कभी हमारे दुश्मन नहीं रहे।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार पर निशाना साधने के कुछ दिनों बाद, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ नेता की तुलना मराठा सेनापति महादजी शिंदे से की, जिन्होंने 18वीं शताब्दी में दिल्ली पर विजय प्राप्त की थी।

Sanjay Raut & Sharad Pawar

संजय राउत और शरद पवार (फोटो साभार: @rautsanjay61)

शरद पवार के मुरीद हुए संजय राउत

यहां एक पुस्तक के विमोचन के लिए आयोजित समारोह में पवार के साथ मंच साझा करते हुए राज्यसभा सदस्य राउत ने राकांपा (एसपी) प्रमुख की प्रशंसा की और उन्हें ऐसा नेता बताया जिन्हें महाराष्ट्र दिल्ली में देखना चाहता है।

End of Feed