Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के गृह विभाग ने एकनाथ शिंदे ग्रुप के लगभग 20 विधायकों को दी गई वाई प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। बता दें कि शिंदे और फडणवीस में जारी कोल्ड वॉर का एक और मामला सामने आया है। हाल ही में गृह विभाग ने राज्य के सभी विधायकों और प्रमुख नेताओं को दी जाने वाली सुरक्षा की समीक्षा की थी।
सुरक्षा ग्रेड घटाया गया
सुरक्षा समीक्षा में जिन विधायकों और नेताओं को अब गंभीर खतरा नहीं है, उनकी सुरक्षा में कमी करने का फैसला लिया गया। ऐसे में शिंदे ग्रुप के 20 से अधिक विधायकों के सुरक्षा ग्रेड को वाई प्लस से घटाया गया है।
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे से बगावत कर एकनाथ शिंदे ग्रुप में शामिल हुए 40 विधायकों और 12 सांसदों को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इनमें से कुछ विधायकों को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन अब सुरक्षा समीक्षा के बाद यह तय किया गया है कि जिन विधायकों और पूर्व सांसदों को पहले के मुकाबले अब कम खतरा है उनकी सुरक्षा कम की जाए। हालांकि, गृह विभाग ने महज शिंदे ग्रुप के ही नहीं, बल्कि एनसीपी और भाजपा के भी कुछ बड़े नेताओं और विधायकों की सुरक्षा को कम की है।
