मुंबई

Navi Mumbai: देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, महिलाओं को लॉज पहुंचाता था ऑटो चालक; मुख्य आरोपी फरार

Mumbai: नवी मुंबई पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही आठ महिलाओं को होटल के कमरे से बचाया। दरअसल, पुलिस अधिकारियों ने एक फर्जी ग्राहक की मदद से ऑटो चालक प्रदीप यादव को पकड़ा है, जो महिलाओं को होटल तक ले जाया करता था।

Image

पुलिस

Photo : iStock

Mumbai: नवी मुंबई पुलिस ने एक देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार किया है और आठ महिलाओं को बचाया है। पुलिस ने इससे पहले ऑटो चालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक महिला को होटल के कमरे से बचाया था।

क्या है पूरा मामला?

नवी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपडे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गिरोह ऑनलाइन ग्राहकों को आकर्षित करने के बाद महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए विभिन्न 'लॉज' में भेज रहा है, जिसके बाद ऑटो चालक को गिरफ्तार किया गया।

महिलाओं को होटल पहुंचाता था ऑटो चालक

अधिकारी ने बताया कि एक फर्जी ग्राहक की मदद से उन्होंने हाल में ऑटो चालक प्रदीप यादव को पकड़ा है, जो महिलाओं को होटल तक ले जाया करता था। पुलिस ने यादव से पूछताछ के बाद सबसे पहले एक महिला को बचाया, फिर उसकी सूचना के आधार पर उन्होंने नेरुल इलाके के शिरावने में एक कमरे से आठ महिलाओं को बचाया।

कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वहां से दो लोगों को भी गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विष्णु उर्फ विकास कुमार जानकी यादव (28) और इंद्रजीत इंद्रदेव प्रसाद (63) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि गिरोह का संदिग्ध सरगना शंभू उपाध्याय फरार है। उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(इनपुट: भाषा)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article