Mumbai News: खुशखबरी: अब 15 मिनट में वसई से पहुंचे भाईंदर, रोरो सेवा का इतने बजे तक मिलेगा लाभ

RO RO Service in Vasai Bhayandar, Mumbai: मुंबई के वसई और भाईंदर के बीच रोरो सेवा शुरू आज से शुरू हो रही है। इसके उद्घाटन से दोनों शहरों के बीच की दूरी 15 मिनट में पूरी हो जाएगी।

RO RO Service Started in Vasai Mumbai Maharashtra: मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी है। वसई स्थित किल्लाबंदर और भाईंदर के बीच रोरो सेवा शुरू(RO RO Service) करने में बाधा बन रही वसई जेट्टी का काम पूरा कर लिया गया है। इसके लिए महाराष्ट्र मेरीटाइम बोर्ड तैयारी कर ली है। दोनों शहरों के बीच रोरो सेवा का लाभ आज से मिलेगा। शुक्रवार को केंद्रीय बंदरगाह विकास मंत्री सर्बानंद सोनोवाल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। अनुमान लगाया जा रहा है कि रोरो सेवा से वसई से भाईंदर तक का सफर एक घंटे से घटकर सिर्फ पंद्रह मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। यह सेवा शुभारंभ से दोनों शहरों के बीच की दूरी 34.7 किमी कम हो जाएगी। इससे कुल 55 मिनट बच जाएंगे। इस सेवा का लाभ सुबह 6 से शाम 7 बजे तक उठाया जा सकेगा।

vasai bhayandar ro ro service news

वसई भाईंदर रोरो सेवा

सागरमाला योजना

मुंबई में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है। वसई-विराकर से मुंबई और मीरा-भाईंदर की ओर जाने वालों को वसई जाते समय भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता था। एनबीटी की खबर के मुताबिक, केंद्र सरकार ने साल 2016 में 'सागरमाला योजना' के तहत भाईंदर पश्चिम से वसई किल्लाबंदर तक रोरो सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक का फंड भी आवंटित किया गया था।

End of Feed