मूसलाधार बारिश से उफनते नदी-नाले, कंधों पर रखकर पार कर रहे मोटरसाइकिल

पिछले एक सप्ताह से गढ़चिरोली जिले में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है।

गढ़चिरौली: पिछले एक सप्ताह से गढ़चिरोली जिले में हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले के कई नाले उफान पर हैं और कई सड़कों पर आवागमन पूरी तरह बंद हो चुका है। इस बची यहां सबसे चौंकाने वाला दृश्य सामने आया है गढ़चिरोली जिले से, जहाँ नागरिक कंधों पर मोटरसाइकिल उठाकर, जान हथेली पर रखकर, उफनते नालों को पार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गढ़चिरोली जिला नक्सल प्रभावित और अतिसंवेदनशील क्षेत्र माना जाता है, लेकिन आज़ादी के 75 साल बाद भी इस जिले में बुनियादी सुविधाओं की घोर कमी है। राज्य सरकार ने ये ऐलान किया था कि गढ़चिरोली अब राज्य का आखिरी जिला नहीं, बल्कि पहले नंबर पर गिना जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

End of Feed