Raza Academy Case: मुंबई की रजा अकादमी ने “I Love Mohammad” प्रकरण में हुई गिरफ्तारियों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। अकादमी के चेयरमैन सईद नूरी ने अदालत में एक PIL दायर कर FIR को रद्द करने और गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की है।
रजा अकादमी ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा
सईद नूरी ने जनता से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है और बताया कि आगे की लड़ाई कानूनी प्रक्रिया के तहत ही लड़ी जाएगी। इसके अलावा, रजe अकादमी ने आगामी 3 अक्टूबर को भारत बंद का भी ऐलान किया है। याचिका में उन्होंने युवाओं से आग्रह किया है कि अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों से ही सामने रखें।
