रैपर एमीवे बंटाई को गोल्डी बरार गैंग से मिली धमकी, कहा- एक करोड़ रुपए भेजो वरना खत्म कर दूंगा

सिंगर और रैपर एमीवे बंटाई को गोल्डी बरार गैंग से एक करोड़ की फिरौती और जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी कंपनी के मोबाइल पर एक मैसेज के जरिए इस फिरौती की मांग की गई। उन्हें सिद्धू मूसेवाला पर ट्रिब्यूट सॉन्ग लिखने के बाद धमकी मिली। उन्होंने नवी मुंबई के NRI पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

Rapper Emiway Bantai Death Threat: बंटाई रिकॉर्ड्स कंपनी के मालिक बिलाल शेख उर्फ एमीवे बंटाई से कथित तौर पर गोल्डी बरार गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है। उनसे करीब 1 करोड़ रुपए की फिरौती की मांग भी की गई है। कंपनी की मैनेजर पूजा कुलाई ने नवी मुंबई के एनआरआई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Rapper Emiway Bantai

रैपर एमीवे बंटाई (फाइल फोटो)

सिद्धू मूसेवाला पर ट्रिब्यूट सॉन्ग के बाद धमकी

एमीवे बंटाई ने पंजाब के मशहूर गायक रहे सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी गायकी की तारीफ की थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही सिद्धू मूसेवाला के साथ काम करने वाले थे। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी पर उन्हें समर्पित करते हुए 26 मई को एक गाना रिलीज किया था। जिसका नाम 'ट्रिब्यूट टू सिद्धू मूसेवाला' है। इस गाने की रिलीज के एक दिन पहले 25 मई को उन्हें फिरौत के साथ जान से मारने की धमकी मिली।

End of Feed