गणपति उत्सव पर रेलवे की बड़ी सौगात, 380 विशेष ट्रेनें चलेंगी,महाराष्ट्र और कोंकण के लिए राहत

भारतीय रेलवे इस बार गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा जिसमें अकेले 296 ट्रेनें केवल सेंट्रल रेलवे से चलाई जाएंगी । इससे महाराष्ट्र और कोंकण के यात्रियों के लिए बहुत राहत होगी।

मुंबई: भारतीय रेलवे ने गणपति उत्सव 2025 के लिए अब तक की सबसे बड़ी पहल करते हुए रिकॉर्ड 380 विशेष ट्रेन यात्राओं की घोषणा की है। यह संख्या पिछले वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है। साल 2023 में 305 और 2024 में 358 गणपति स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलाई गई थीं।

ganpati

गणपति उत्सव पर रेलवे की बड़ी सौगात

इस साल, सेंट्रल रेलवे द्वारा सबसे अधिक 296 ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी, जो खास तौर पर महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में भारी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए हैं। वहीं, वेस्टर्न रेलवे 56, कोंकण रेलवे (KRCL) 6 और साउथ वेस्टर्न रेलवे 22 गणपति स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा।

End of Feed