Ram Mandir Pran Pratistha: 22 जनवरी को महाराष्ट्र में पब्लिक हॉलीडे, राज्य सरकार ने की घोषणा

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते महाराष्ट्र में भी छुट्टी का एलान किया गया है। यूपी, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में इस दिन पब्लिक हॉलीडे या हाफडे घोषित किया गया है।

Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, जिसके चलते कई राज्यों ने इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया, वहीं कुछ राज्यों में 22 जनवरी को हाफ डे रहने वाला है। इसी क्रम में अब महाराष्ट्र सरकार ने भी 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अभी तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, गोवा, उत्तराखंड, गुजरात और राजस्थान ने 22 जनवरी को पब्लिक हॉलीडे और हाफ डे की घोषणा की थी। इस लिस्ट में अब महाराष्ट्र का नाम भी जुड़ गया है।

Ayodhya Mandir

अयोध्या राम मंदिर (फोटो साभार - ट्विटर)

महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में छुट्टी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या समेत पूरा देश राममय हो गया। इस दिन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अयोध्या में दूर-दूर से लोग इस ऐतिहासिक पल को देखने के लिए आने वाले हैं। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट भी होने वाला है, जिससे सभी रामभक्त अपने-अपने घरों में भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख सके। इस ऐतिहासिक दिन पर अब तक कई राज्य सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर चुके हैं। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में भी 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

End of Feed