मुंबई में रामनवमी की धूम, मालवणी में निकाली गई बड़ी शोभा यात्रा, ड्रोन कैमरे से हो रही निगरानी

अयोध्या में रामनवमी की धूम देखने को मिल रही है। जिस प्रकार अयोध्या में शोभायात्रा निकाली गई है। उसी प्रकार के मुंबई के मालवणी में भी 5000 लोगों ने मिलकर रामनवमी के अवसर पर एक बड़ी शोभायात्रा निकाली है। इस शोभायात्रा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।

आज पूरे देश में रामनवमी को धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे हुए हैं। प्रभु श्री राम की पूजा का सिलसिला सुबह से ही जारी है। सुबह से शाम तक अयोध्या पहुंचने भक्तों ने सरयू नदी में स्नान किया और उसके बाद राम मंदिर पहुंचे और प्रभु श्री राम के दर्शन किए करते हुए पूजा-अर्चना की। अयोध्या में रामलला के सूर्या तिलक से लेकर सड़कों पर राम भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां शोभा यात्रा निकाली जा रही है। अयोध्या के साथ यूपी व अन्य राज्यों में भी शोभायात्रा देखने को मिल रही है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी बड़ी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें 5000 लोग शामिल हुए।

मुंबई में निकली बड़ी शोभायात्रा

न केवल अयोध्या में बल्कि मुंबई में भी रामनवमी के अवसर पर राम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली है। मुंबई के मालवणी गेट नंबर 5 के पास रामनवमी की विशाल शोभा यात्रा निकली गई। इस यात्रा में करीब 5000 से ज्यादा लोग नजर आए। बता दें कि यह वही स्थान है जहां साल 2023 में सवेरा हाइट नाम की बिल्डिंग और मस्जिद के पास से शोभायात्रा के दौरान चप्पल और पत्थर फेंके गए थे। पिछले 2 सालों से पुलिस द्वारा इस जगह पर खास सुरक्षा तैनात की जा रही है। अकेले मालवणी में ही 2000 से ज्यादा पुलिसकर्मी, 2 डीसीपी, 1 adtnl सीपी के साथ दंगा नियंत्रण पुलिस तैनात रहती है। ताकि दंगों की स्थिति को समय रहते आसानी से और अधिक बढ़ने से पहले कंट्रोल किया जा सके। इस शोभायात्रा पर खास नजर रखने के लिए पूरे रास्ते पर 20 से ज्यादा ड्रोन कैमरों से नजर रखी जा रही है।

End of Feed