Thane News: कल्याण कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर किया हमला, गाड़ी में जगह को लेकर शुरू हुआ विवाद, एक पुलिसकर्मी घायल

Thane News: ठाणे जिले के कल्याण कोर्ट परिसर में चार कैदियों ने गाड़ी में कम जगह को लेकर पुलिस पर हमला कर दिया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस की टीम आरोपियों के खिलाफ ने हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर केस दर्ज किया।

Thane News: ठाणे के कल्याण में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां कल्याण के कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। कैदियों के इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें यह घटना तब हुई जब पुलिस 8 आरोपियों को कल्याण कोर्ट में पेशी के बाद वापस आधारवाड़ी जेल ले जा रही थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Thane Police

कल्याण कोर्ट परिसर में कैदियों ने पुलिस पर किया हमला (फोटो - iStock)

गाड़ी में बैठने को लेकर हुआ विवाद

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल ले जाने के लिए एक गाड़ी बुलाई गई थी। गाड़ी में जगह कम होने के कारण पुलिस ने कुछ कैदियों को पीछे की तरफ बैठने को कहा। इस बात से नाराज हुए चार कैदियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर आरोपियों की पहचान आकाश वाल्मीकि, गणेश उर्फ शालू मरोठिया, योगींदर उर्फ भोलू धरमवीर मरोठिया और विवेक शंकर यादव के रूप में की है। इन चारों के खिलाफ पुलिस की टीम पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

End of Feed