Mumbai: पूजा खेड़कर के पिता का बॉडीगार्ड अपहरण मामले में चढ़ा पुलिस के हत्थे; घरवाले अब भी फरार

नवी मुंबई पुलिस निलंबित IAS अफसर के पिता दिलीप खेडकर के अंगरक्षक प्रफुल सालुंखे को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार कर लिया है। प्रफुल दिलीप खेडकर के साथ लैंड क्रूजर में मौजूद था और ट्रक हेल्पर के अपहरण में शामिल था।

Puja Khedkar News: नवी मुंबई पुलिस ने पूजा खेड़कर के घर से मिले ट्रक हेल्पर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित IAS अफसर के पिता दिलीप खेड़कर के बॉडीगार्ड प्रफुल सालुंखे को महाराष्ट्र के धुले से गिरफ्तार किया है। प्रफुल सालुंखे 13 सितंबर को दिलीप खेड़कर के साथ लैंड क्रूजर में मौजूद था और ट्रक हेल्पर प्रह्लाद कुमार के अपहरण में शामिल था।

pooja khedkar bodyguard arrested

अपहरण के समय लैंड क्रूजर में मौजूद था आरोपी

पुलिस के अनुसार, प्रह्लाद कुमार को पुणे स्थित खेड़कर परिवार के घर में बंधक बनाया गया था। सुरक्षा गार्ड प्रफुल की मदद से आरोपी परिवार ने ट्रक हेल्पर का अपहरण किया और उसे कुछ समय तक कब्जे में रखा। पुलिस ने पहले ही इस मामले में पूजा खेड़कर, उसके पिता, मां और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

End of Feed