Navi Mumbai Airport: पीएम मोदी ने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, मेट्रो लाइन-3 की भी दी सौगात

Navi Mumbai Airport: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भारत के आधुनिक और पर्यावरण-मित्र एयरपोर्ट्स में से एक नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के फेज 1 का उद्घाटन किया।नवी मुंबई पहुँचने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। इस मौके पर मुंबई में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और लोकार्पण भी किया।

modi.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस

बता दें कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड (Greenfield) प्रोजेक्ट्स में से एक है। प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन समारोह के दौरान नवनिर्मित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। वह इस दौरान पीएम यहां आए स्पेशल बच्चों से भी मिले और उनके साथ बातचीत की।

End of Feed