मुंबई समेत महाराष्ट्र के इन 13 स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, यहां देखें पूरी सूची

सेंट्रल रेलवे ने 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस समेत 13 स्टेशन शामिल हैं। यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। आइए देखते हैं सभी स्टेशनों की सूची

Maharashtra News: महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भारी यात्री दबाव की आशंका के बीच सेंट्रल रेलवे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई सहित 13 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री अस्थायी रूप से बंद कर दी है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और प्लेटफॉर्म पर आवाजाही बेहतर करने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह प्रतिबंध 5 दिसंबर से 7 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। हालांकि, रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों, बीमार यात्रियों, छोटे बच्चों, अशिक्षित व्यक्तियों और ऐसी महिला यात्रियों के लिए छूट रहेगी जिन्हें किसी की सहायता की आवश्यकता है।

platform ticket mumbai

सेंट्रल रेलवे ने 7 दिसंबर तक रोके कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री (सांकेतिक तस्वीर)

किन 13 स्टेशनों पर रुकी प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री

सेंट्रल रेलवे ने 13 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री पर अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और दादर स्टेशन पर 5 से 7 दिसंबर तक टिकट बिक्री बंद रहेगी, जबकि भुसावल, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, अकोला, शेगांव, पचोरा, बदनेरा, मलकापुर, चालीसगांव और नागपुर स्टेशनों पर 5 और 6 दिसंबर को टिकट बिक्री रोक दी जाएगी। यह कदम यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

End of Feed