Palghar News: पालघर की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, एक व्यक्ति की मौत, मजदूरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Palghar chemical factory Explosion: पालघर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में धातु और एसिड मिक्स करते समय जोरदार ब्लास्ट हुआ। इसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Palghar chemical factory Explosion: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एमआईडीसी (MIDC) में गुरुवार शाम को एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस ब्लास्ट की चपेट में आने से चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पालघर की लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री में काम कर रहे एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। दमकल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया।

Palghar News

पालघर की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमका (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

धातु और एसिड को मिक्स करते समय हुआ हादसा

प्रशासन के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री के अंदर धातु और एसिड को मिलाया जा रहा था। इस प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट होने से फैक्ट्री में मौजूद कई मजदूर उसकी चपेट में आ गए। जिसमें से एक की मौके पर मौत हो गई और चार लोगों घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए पास के धवले अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकार ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर दो और मजदूर घायल हो गए हैं। इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

End of Feed