Thane: शेयर मार्केट से अमीर बनने का ख्वाब पड़ा महंगा, इन्वेस्टमेंट के नाम पर 44 लाख की ठगी

महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स के साथ ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में 44 लाख रुपये की ठगी हो गई। शख्स ने अमीर बनने की चाहत में अपने रुपये गंवा दिए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में एक शख्स ने शेयर मार्केट से अमीर बनने के नाम पर लाखों रुपए गंवा दिए। ठाणे से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग (Online Share Trading) में ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने दो कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

Online share trading

नवी मुंबई में लाखों की ठगी।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी

पुलिस ने बताया कि नवी मुंबई के रहने वाले एक शख्स इस ठगी का शिकार बना है, जिसे शेयर मार्केट में अच्छे प्रॉफिट का लालच दिया गया था और उससे शेयर ट्रेडिंग में निवेश करवाया गया था। शख्स ने ठग के कहने पर करीब 44 लाख रुपये गंवा दिए हैं।

End of Feed