मुंबई में हुए अमेरिकन रैपर ट्रैविस स्कॉट के कंसर्ट में हुई जमकर चोरी; 28 लाख के सोने की चेन और Iphone हुए गायब

मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित ट्रेविस स्कॉट के सर्कस मैक्सिमस टूर कॉन्सर्ट में हजारों लोग पहुंचे, लेकिन यह इवेंट भारी अव्यवस्था और चोरी की वारदातों के कारण विवादों में घिर गया। भीड़ का फायदा उठाकर पेशेवर जेबकतरों ने लाखों रुपये के मोबाइल फोन, सोने की चेन और डायमंड पेंडेंट चोरी कर लिए। पुलिस ने 7 केस दर्ज किए हैं और 36 लोग चोरी का शिकार हुए हैं। अनुमानित नुकसान 28 लाख रुपये से अधिक है।

Mumbai News: मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित मशहूर अमेरिकन रैपर ट्रेविस स्कॉट के सर्कस मैक्सिमस टूर कॉन्सर्ट में जहां हजारों लोग पहुंचे, वहीं यह इवेंट भारी अव्यवस्था, ट्रैफिक जाम और प्रदूषण के आरोपों के साथ चोरी की बड़ी वारदातों को लेकर सुर्खियों में आ गया। कॉन्सर्ट में शामिल कई लोगों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि ट्रेविस स्कॉट देर से स्टेज पर पहुंचे और जल्दी निकल गए। लेकिन इससे भी बड़ा मुद्दा बना, इवेंट के दौरान हुई लाखों की चोरी।

travis scott mumbai concert

ट्रेविस स्कॉट के कंसर्ट से 28 लाख का सामान हुआ चोरी (तस्वीर साभार: Instagram/travisscott)

भीड़ में चोरों ने उड़ाए लाखों के मोबाइल और ज्वेलरी

मुंबई पुलिस के अनुसार, कॉन्सर्ट में आए लोगों के बीच कई पेशेवर जेबकतरों ने भीड़भाड़ और कम रोशनी का फायदा उठाकर बड़ी संख्या में चोरी को अंजाम दिया। ताड़देव पुलिस स्टेशन में कुल 7 केस दर्ज हुए हैं। पुलिस ने बताया कि कुल 36 लोग चोरी का शिकार हुए, जिनसे 25 से अधिक मोबाइल फोन (अधिकतर महंगे iPhones), 12 सोने की चेन, डायमंड पेंडेंट चोरी किए गए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कुल कीमत 28 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मुंबई में आयोजित मल्टी-आर्टिस्ट कॉन्सर्ट्स में दर्ज चोरी के मामलों में यह अब तक सबसे बड़ी घटना हो सकती है।

End of Feed