Mumbai: गणेशोत्सव के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी; जानें कहां रहेगी वाहनों की नो एंट्री और पार्किंग

गणेश चतुर्थी 2025 को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्थाएं लागू की हैं। शहर में भारी भीड़ और यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई मार्गों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। नागरिकों से अनुरोध है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और आधिकारिक निर्देशों का सहयोग करें।

Ganesh Chaturthi Traffic Advisory: गणेश चतुर्थी का भव्य उत्सव गणपति विसर्जन के साथ संपन्न होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्रबंधन की योजना बनाई है। शनिवार को जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, कई मार्गों पर हल्के वाहनों की आवाजाही सीमित रहेगी, जबकि दक्षिण मुंबई में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं को बाधित न करते हुए कुछ वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Ganesh Chaturthi 2025 Traffic Advisory (Symbolic Photo: Canva)

गणेश चतुर्थी 2025 ट्रैफिक एडवाइजरी (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

इनमें सब्जियां, दूध, ब्रेड, बेकरी उत्पाद, पानी के टैंकर, पेट्रोल-डीजल-केरोसिन टैंकर, स्कूल बसें, एम्बुलेंस और सरकारी व अर्ध-सरकारी वाहन शामिल हैं। यातायात से संबंधित किसी भी अपडेट या मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे मुंबई ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और एक्स हैंडल को फॉलो करें। इस अवसर पर 1800 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिनमें जॉइंट सीपी, डीसीपी और एसीपी जैसे वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

End of Feed