मुंबई ट्रैफिक को मिलने वाला है नया ऑप्शन, अब शहर में दौड़ेंगी बिना ड्राइवर वाली पॉड टैक्सियां

मुंबई में जल्द ही पॉड टैक्सी सेवाएं (Pod Taxi Services) शुरू की जाएंगी। यह आधुनिक परिवहन सुविधा शहर में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और मौजूदा ट्रैफिक दबाव को कम करने में मददगार साबित होगी। आइए जानते हैं क्या होती है पॉड टैक्सी और मुंबई में कहां चलने वाली है ये सुविधा।

Mumbai Pod Taxi: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में घोषणा की है कि मुंबई में पॉड टैक्सी सेवाओं की शुरुआत की जाएगी। यह नई सुविधा शहर में लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को आसान बनाएगी और सड़कों के ट्रैफिक पर दबाव कम करने में मदद करेगी।

pod taxi

ट्रैफिक दबाव कम करने की नई कवायद (AI Image)

बांद्रा-कुर्ला क्षेत्र में अहम सेवा

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि पॉड टैक्सी सेवा विशेष रूप से कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशनों के बीच के बिजनेस जोन में लागू की जाएगी। इस क्षेत्र में जल्द ही बुलेट ट्रेन स्टेशन और नया मुंबई हाई कोर्ट परिसर बनने जा रहा है, जिससे यात्रियों की संख्या में भारी इजाफा होगा। ऐसे में पॉड टैक्सी एक महत्वपूर्ण परिवहन विकल्प साबित होगी।

End of Feed