Mumbai News: रैली में हिस्सा लेने वाली 41 लग्जरी कारों को पुलिस ने किया जब्त, 44 मालिकों पर केस दर्ज

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने 26 जनवरी को आयोजित होने वाली कार रैली में भाग लेने वाली पोर्श और ऑडी समेत 41 कारों को जब्त किया है। बिना अनुमति के रैली के आयोजन पर कार मालिक पर मामला दर्ज किया गया है।

Mumbai News: मुंबई में 26 जनवरी को एक रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में कई हाई-एंड लग्जरी कारों ने भाग लेने वाली था। गणतंत्र दिवस के दिन मुंबई में इस रैली का आयोजन एक इवेंट और सोशल मीडिया कंपनी द्वारा किया गया था। इस रैली को मुंबई पुलिस की तरफ से कोई अनुमति नहीं मिली थी। जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी प्रकार की रैली के आयोजन से पहले पुलिस से अनुमति लेनी होती है, लेकिन इस रैली को लेकर पुलिस से अनुमति नहीं ली गई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए कार रैली में भाग लेने वाली 44 में से 41 कारों को जब्त कर लिया गया है।

NMRC to Launch New App to Book Seat in E Rickshaw Auto And Bus

मंबई पुलिस ने कार रैली में भाग लेने वाली 41 कारें की जब्त

गणतंत्र दिवस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने 23 जनवरी से लेकर 6 फरवरी तक प्रतिबंधों को लेकर एक अधिसूचना जारी की थी। उसके बावजूद भी बिना अनुमति के रैली का आयोजन किया गया। इस मामले पर पुलिस ने कार मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed