Mumbai में बड़ा कांड होने वाला है! पुलिस को आया धमकी भरा कॉल, पूरे महकमे में मचा हड़कंप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2023, 10:59 AM IST

मुंबई पुलिस को एक कॉलर ने बताया कि गुजरात में रहने वाली समा नाम की महिला कश्मीर में रहने वाले आसिफ के साथ मिलकर मायानगरी में कुछ बड़ा कांड करने की योजना बना रही है।

मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को फिर एक धमकी भरा कॉल आया है। कंट्रोल रूम को एक शख्स ने कॉल कर बताया कि मुंबई में कुछ बड़ा कांड होने वाला है। कॉलर ने अपना नाम शोएब बताया है। ऐसी सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

Mumbai Police received Threatening Call

फाइल फोटो

कश्मीर से जुड़े हैं तार

मंगलवार की रात 9 बजे के करीब शोएब नाम के शख्स ने कंट्रोल रूम को कॉल किया। कॉलर ने बताया की गुजरात में रहने वाली समा नाम की महिला कश्मीर में रहने वाले आसिफ के संपर्क में है, जो मुंबई में बड़ा कांड करने की योजना बना रहा है। फिलहाल, समा और आसिफ के फोन नंबर भी कॉलर ने पुलिस को दिया है। मुंबई पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई।

PM और CM योगी को उड़ाने की मिली थी धमकी

आपको बता दें कि मंगलवार को भी मुंबई पुलिस को दाऊद इब्राहिम गैंग के नाम पर एक धमकी भरा कॉल आया था। पुलिस की गिरफ्त में शख्स ने दावा किया था कि गैंग ने उसे पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के लिए कहा था। गिरफ्तार आरोपी ने जेजे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद से ही मुंबई पुलिस उक्त शख्स की तलाश में जुटी थी। फिहहाल, उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई थी। मुंबई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा में अभियोग पंजीकृत कर मामले की पूछताछ में जुटी थी। इसी बीच एक और कॉल ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

End of Feed