मुंबई में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, भोजपुरी एक्ट्रेस गिरफ्तार

  • Edited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 22, 2023, 07:46 AM IST

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने सुमन कुमारी नाम की भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया है। वह छह साल से मुंबई में रह रही थी। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कब से इस धंधु से जुड़ी हुई थी।

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक भोजपुरी एक्ट्रेस को भी गरिफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में बिचौलिए का काम कर रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Mumbai Police, Crime

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

इसके अलावा पुलिस ने मौके से तीन मॉडल्स को भी रेस्क्यू किया है। अधिकारियोंं के मुताबिक, इस सेक्स रैकेट के पीछे कई बड़े नाम हो सकते हैं, जिनके बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस पूरे ऑपरेशन को मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने अंजाम दिया है।

End of Feed