Mumbai News: ठाणे के कई इलाकों 24 घंटे के लिए नहीं आएगा पानी, इस वजह से होगी कटौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2023, 01:00 PM IST

Mumbai News: मुंबई के ठाणे में बुधवार को कई इलाकों में पानी की कटौती की जाएगी। यह कटौती जल आपूर्ति योजना और एसटीईएम प्राधिकरण में आवश्यक कार्यों के चलते की जाएगी। ऐसे में 24 घंटे से लिए पानी की कटौती बनी रहेगी। निगर निगम की ओर से पानी की कटौती को लेकर प्रभावित इलाकों के लोगों को सूचना दे दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठाणे के लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ेगा
  • 24 घंटे से लिए पानी की कटौती बनी रहेगी
  • टीएमसी जरूरी कार्य करेगी

Mumbai News: मुंबई के ठाणे में रहने वाले लोगों को बुधवार को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। शहर के कई हिस्सों में पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने दी है। टीएमसी ने बताया है कि, नगर निगम की ओर से जल आपूर्ति योजना और एसटीईएम प्राधिकरण में आवश्यक कार्यों को पूरा किया जाएगा। जिसके कारण बुधवार को शहर के कई हिस्सों में 24 घंटे पानी तक के लिए कटौती बनी रहेगी।

Water cut in Thane

ठाणे में पानी की कटौती ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

टीएमसी ने यह भी कहा है कि, शटडाउन की वजह से आने वाले 1 से 2 दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव में रहने की संभावना है। हालांकि काम पूरा होने के बाद यह आपूर्ति पहले जैसी ठीक हो जाएगी। टीएमसी के एक अधिकारी ने कहा है कि, निगर निगम की ओर से पानी की कटौती को लेकर प्रभावित इलाकों के लोगों को सूचना दे दी गई है।

End of Feed