Mumbai News: ठाणे में 36 घंटे तक रहेगी पानी की समस्या, इस वजह से होगी सप्लाई बंद

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 02:34 PM IST

Mumbai News: ठाणे के शाहद तेमघर संयंत्र में रखरखाव और मरम्मत का काम चलने की वजह से शहर के लोगों को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। आने वाले 36 घंटों में कुछ ही घंटे पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की ओर से दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ठाणे में 36 घंटों के लिए होगी पानी की कटौती
  • शाहद तेमघर संयंत्र पर मरम्मत का काम चालू
  • ठाणे नगर निगम ने लोगों को पानी इकट्ठा करने की दी सलाह

Mumbai News: ठाणे में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। शहर के लोगों को आने वाले 36 घंटों के लिए पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान शहर में पानी की कटौती की जाएगी। इस बात की जानकारी ठाणे नगर निगम (टीएमसी) की ओर से दी गई है। निगम की ओर से बताया गया है कि बुधवार, 14 दिसंबर से ठाणे के कई इलाकों में पानी की कटौती की जाएगी। ऐसे में तीन प्रशासनिक क्षेत्रों में 12 घंटे में समान रूप से पानी वितरित किया जाएगा।

Mumbai News

ठाणे में 36 घंटे तक रहेगी पानी की समस्या

ठाणे नगर निगम की ओर से दिए गए एक बयान के अनुसार, शाहद तेमघर संयंत्र में रखरखाव और मरम्मत काम शुरू किया गया है, जिसके चलते शहर में पानी की कटौती करना जरूरी हो गया है। ऐसे में एसटीईएम प्राधिकरण की ओर से ठाणे नगर निगम को पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

End of Feed