Mumbai: कोल्हापुर के इन इलाकों में मंगलवार तक नहीं होगी पानी की आपूर्ति, जानें क्या है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 03:43 PM IST

Mumbai News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में मंगलवार तक लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। शिंगणापुर मुख्य वितरण नाला और हरि ओम नगर की ओर जाने वाली वितरण पाइपलाइन में लीकेज हो गया है, जिसकी मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में लोगों को शनिवार से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोल्हापुर शहर में मंगलवार तक लोगों को पानी की कमी
  • दो पानी वितरण पाइपलाइन में लीकेज आई
  • लोगों को शनिवार से पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है


Mumbai News: महाराष्ट्र के कई शहरों और जिलों में पानी की आपूर्ति के लिए कई तरह से स्रोतों का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनमें से एक भी स्रोत में दिक्कत आ जाए तो लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। पानी की कमी के कारण लोगों को अपने सभी जरूरी काम तक रोकने पड़ जाते हैं। अब कोल्हापुर शहर में रहने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। शहर के कई इलाकों को मंगलवार तक पानी की कमी का सामना करना होगा। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी होगी।

no water supply in these areas of Kolhapur

कोल्हापुर में पानी की आपूर्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कोल्हापुर शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली दो बड़ी वितरण पाइपलाइनों में लीकेज हो गया है, जिनकी मरम्मत का काम चल रहा है। जिसके कारण समस्या बनी हुई है। इस बात की जानकारी केएमसी के जलापूर्ति अभियंता ने दी है। जलापूर्ति अभियंता के अनुसार वितरण पाइपलाइनों में लीकेज के कारण शनिवार से कोल्हापुर शहर के ज्यादातर हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई थी।

End of Feed