Mumbai News: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां तीन सनकी ने मिलकर एक सिक्योरिटी गार्ड की उसकी पत्नी के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि धारावी में मंगलवार रात एक 32 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की कथित तौर पर उसकी पत्नी के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। आरोपियों की पहचान धारावी के निवासी अली हुसैन खान (20), साहिल अली साजिद अली शेख (20) और अयान शाहिद खान (18) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
सिक्योरिटी गार्ड की चाकू घोंपकर हत्या
मृतक की पहचान मोहम्मद जाहिद के रूप में की गई है। वह सायन में एचबी शिवदासानी गार्डन में काम करता था। रविवार को आरोपियों की दुकान का शटलकॉक फंस गया था, जिसके बाद वह गार्डन की छत पर चढ़ रहे थे। वहीं जाहिद ने उन्हें छत पर चढ़ने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच घटना को लेकर कहासुनी हुई और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया था।
