Mumbai News: सांताक्रूज-चेंबूर में वाहन से सफर करने वालों का बहुत जल्द समय बचने वाला है और सहूलियत मिलने वाली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) वाहनों के लिए उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए जल्द ही सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड (एससीएलआर) को लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से जोड़ने का फैसला किया है। इसके लिए गुरुवार को बीएमसी की ओर से टेंडर जारी किए गए हैं। एससीएलआर बहुत जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस पर बने दो पुलों का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था।
एससीएलआर जुड़ेगा लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से (फाइल फोटो)
एससीएलआर मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएमआरडीए) की ओर से विकसित एक परियोजना थी, और तत्कालीन आयुक्त टी चंद्रशेखर ने राज्य के साथ मिलकर रेलवे लाइन पर पुल बनाने के लिए सैकड़ों झोपड़ियों को हटा दिया था। इसका उद्घाटन 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने किया था।
