Mumbai News: टैक्स डिफॉल्टर्स की बढ़ेंगी मुश्किलें, नासिक नगर निगम कटेगा पानी के कनेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 03:33 PM IST

Mumbai News: नासिक में रहने वाले टैक्स डिफॉल्टर्स की जल्द मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एनएमसी ने टैक्सी न जमा करने वालों के पानी का कनेक्शन काटने की घोषणा की है। टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ एनएमसी इस तरह की लगातार कार्रवाई कर रहा है। एनएमसी प्रशासन ने टैक्स डिफॉल्टर्स से अपील की है कि वह निकाय की आगे की कार्रवाई से बचने के लिए जल्द से जल्द अपने बकाया पानी और संपत्ति कर का भुगतान करें।

KEY HIGHLIGHTS
  • एनएमसी ने बढ़ाई टैक्स डिफॉल्टर्स की मुश्किलें
  • टैक्स न जमा करने पर कटेगा पानी का कनेक्शन
  • एनएमसी इस तरह की लगातार कार्रवाई कर रहा है


Mumbai News: नासिक में रहने वाले टैक्स डिफॉल्टर्स की आने वाले समय में मुश्लिनें बढ़ने वाली हैं। इसको लेकर नासिक नगर निगम (एनएमसी) ने कमर कस ली है। एनएमसी ने फैसला किया है कि जो टैक्स डिफॉल्टर्स हैं उनके पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे। टैक्स डिफॉल्टर्स के खिलाफ एनएमसी इस तरह की लगातार कार्रवाई कर रहा है। एनएमसी के अनुसार डिफॉल्टर्स के पानी के कनेक्शन काटने के कदम के अच्छे परिणाम सामने आए हैं। पहले चरण में 4,975 उपभोक्ताओं के पानी के कनेक्शन काटने की एनएमसी की चेतावनी के बाद 4,545 डिफॉल्टरों ने 6.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

Mumbai Tax defaulter

टैक्स डिफॉल्टर्स के कटेंगे पानी के कनेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नगर निकाय ने 430 बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काट दिए थे, जिन्होंने चेतावनी के बावजूद अपने बकाया कर का भुगतान नहीं किया था। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि वे बकाएदारों के पानी के कनेक्शन काटने का अभियान जारी रखेंगे। नगर निकाय ने जल कर संग्रह के लिए 70 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है।

End of Feed