Mumbai News: अब हर कोई नहीं बन सकेगा रियल स्टेट एजेंट, रेरा का करना होगा एग्जाम पास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 01:48 PM IST

Mumbai News: मुंबई के रियल स्टेट एजेंटों को अब एक परीक्षा से गुजरना होगा। इस बात की घोषणा महाराष्ट्र रेरा ने की है। रेरा ने कहा है कि, जो इस परीक्षा को पास करेगा वही प्रमाणिक तौर पर एजेंट का काम कर सकेगा। रेरा 1 मई, 2023 को छह साल पूरे करने वाला है। जिसको ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रियल स्टेट एजेंटों को अब एक परीक्षा देनी होगी
  • प्रमाणिक तौर पर एजेंट काम कर सकेंगे
  • महाराष्ट्र रेरा ने जारी किया है एक सर्कुलर


Mumbai News: मुंबई में घर, फ्लैट और फार्महाउस सहित अन्य संपत्तियों को एक एजेंट के जरिए खरीदा जाता हैं। इसके एवेज में उन्हें खरीद का एक निश्चित प्रतिशत दिया जाता है, लेकिन अब इन एजेंट को अपने इस काम को बरकरार रखने के लिए एक परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा महाराष्ट्र रेरा की ओर से ली जाएगी, जो इस परीक्षा को पास करेगा वही प्रमाणिक तौर पर एजेंट का काम कर सकेगा। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र रेरा ने एक सर्कुलर जारी करके दी है।

Mumbai News.

एजेंट को देनी होगी परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रेरा ने सर्कुलर में कहा है कि, रियल एस्टेट एजेंटों, राज्य में संपत्ति चाहने वालों और मालिकों के बीच मध्यस्थता कराने वालों को जल्द ही परीक्षाओं के लिए उपस्थित होना होगा और अपना काम करने के लिए प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। 1 मई, 2023 को महाराष्ट्र रेरा के संचालन के छह साल पूरे करने वाले है।

End of Feed