Mumbai Crime News: नासिक जिले के कातकरी समुदाय के आदिवासियों के लिए अच्छी खबर है। इस समुदाय के सुधार लिए जिला प्रशासन कई कदम उठा रहा है। अब इगतपुरी तालुका में कातकरी समुदाय के आदिवासियों के पुनर्वास के लिए प्रशासन ने घर मुहैया करवाने का फैसला किया है। जिला प्रशासन ने कातकरी समुदाय के हर एक परिवार को 500 वर्गफीट का घर देने और साथ ही बच्चों को पड़ोसी पालघर जिले की आश्रमशालाओं में भर्ती कराया जाएगा। ताकि उनका अच्छे से विकास हो सके।
कातकरी समुदाय के आदिवासियों के होगें पुनर्वास (प्रतीकात्मक तस्वीर)
कातकरी समुदाय राज्य की सबसे गरीब जनजातियों में से एक है। समुदाय के सदस्य निजी तौर पर झोपड़ियों में रहते हैं। कातकरी समुदाय के बच्चों को पड़ोसी जिले अहमदनगर में चरवाहों के रूप में काम करने के लिए मजबूर किया जाता था और उन्हें किसान एक निश्चित राशि देते थे।
