Mumbai News: भारत में कई धार्मिक स्थल हैं, जहां हर वक्त हजारों और लाखों लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। हालांकि कुछ स्थल इतने दूर होते हैं कि लोगों को वहां तक पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं ने इन जगहों तक पहुंचना आसान बना दिया है। अब इसी क्रम में मुंबई के लोगों के लिए गुड न्यूज है, जिन्हें अब तक राजस्थान के अजमेर शरीफ की दरगाह पर जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती और उनके लिए रास्ता आसान हो गया है।
अजमेर शरीफ दरागाह और पूर्णा से तिरुपति मार्ग पर चलेंगी ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) ने अजमेर शरीफ की दरगाह पर होने वाले उर्स मेले को देखते हुए खास ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस बार 811वां वार्षिक उर्स मेला है। इस मेले में देशभर से लाखों लोग हिस्सा लेने के लिए आते हैं। ऐसे में दक्षिण मध्य रेलवे औरंगाबाद के रास्ते राजस्थान के अजमेर के लिए विशेष ट्रेनें चलाएगा।
