Mumbai News: तिरुवनंतपुरम से मुंबई आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर! रोजाना मुंबई से तिरुवनंतपुरम के बीच फ्लाइट सेवा को मिला ग्रीन सिग्नल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2023, 03:25 PM IST

Mumbai News: मुंबई से तिरुवनंतपुरम जाने वाले यात्रियों का सफर अब आसान होने वाला है। एयर इंडिया ने मुंबई से तिरुवनंतपुरम की बीच रोजाना फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला किया है। टीआईएएल ने रविवार को कहा कि एयर इंडिया ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई से तिरुवनंतपुरम का सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • अब एयर इंडिया ने रोजाना शुरू की फ्लाइट सेवा
  • यह एयरलाइन की दूसरी दैनिक सेवा होगी


Mumbai News: मुंबई से तिरुवनंतपुरम आने और जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। अब दोनों शहरों के लोगों को फ्लाइट में यात्रा करते वक्त दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एयर इंडिया ने मुंबई से तिरुवनंतपुरम की बीच रोजाना फ्लाइट सेवा शुरू करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (टीआईएएल) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में दी गई है।

Mumbai to Thiruvananthapuram News

मुंबई से तिरुवनंतपुरम एयर इंडिया फ्लाइट (फाइल फोटो)

टीआईएएल ने रविवार को कहा कि एयर इंडिया ने यहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से मुंबई के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की गई है। खास बात यह है कि यह एयरलाइन की दूसरी दैनिक सेवा होगी। टीआईएएल के अनुसार नई फ्लाइट एआई 657 मुंबई से रोज सुबह 5.40 बजे रवाना होगी और 7.55 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।

End of Feed