Mumbai Crime News: राज्य के कई सरकारी अस्पतालों में आज भी बेड की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण बहुत से मरीजों को इलाज करवाने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बीएमसी ने इन अस्पतालों की तस्वीर बदलने का फैसला किया है। निकाय प्रशासन ने अपने ज्यादातर उपनगरीय अस्पतालों के लिए बेड और अन्य सेवाओं में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी बीएमसी की ओर से दी गई है।
बीएमसी बढ़ाएगा बेड (फाइल फोटो)
बीएमसी अपने चार मेडिकल कॉलेजों (केईएम, सायन, नायर और कूपर अस्पताल) के अलावा, बीएमसी 100-500 की बेड क्षमता वाले पांच विशेष अस्पताल और 16 उपनगरीय अस्पताल चलाती है। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि, निकाय प्रशासन बेड जोड़ने के लिए ज्यादातर उपनगरीय अस्पतालों का नवीनीकरण कर रहा है।
