Mumbai New Year Party 2023: नए साल की पूर्व संध्या का जश्न मनाना एक अद्भुत अनुभव है। अगर आप नए साल की शुरुआत को और भी शानदार बनाना चाहते हैं तो इस बाद समंदर की लहरों के बीच अलग अनुभव के साथ नए साल का जश्न मनाएं। जी हां, क्रूज पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन करना एक अच्छा विकल्प है। हालांकि यह विकल्प उतना सस्ता नहीं है। मुंबई में ऐसे कई क्रूज चल हैं जो मुंबई से गोवा, लक्षद्वीप और मालदीव के सफर पर जाते हैं। भारत में क्रूजिंग कल्चर की शुरुआत बीते कुछ सालों में घरेलू क्रूज लाइनर के साथ हुई थी। मुंबई से गोवा और गोवा से मुंबई जाने वाले 5-डेक वाले क्रूज ने यात्रियों को सफर का आनंद लेने के लिए इसने एक नया अवसर खोल दिया है। ऐसे में इस बार का न्यू ईयर आप क्रूज लाइनर पर सेलिब्रेट कर सकते हैं।
न्यू ईयर क्रूज पार्टी
क्रूज लाइनर में घूमने के लिए ज्यादातर लोग सोचते हैं कि क्रूजिंग अनुभव लेने के लिए जहाज पर कैसे चढ़ेंगे ? लेकिन परेशान न हों क्रूज लाइनर की टिकट बुक करना काफी हद तक हवाई जहाज में यात्रा करने के समान है। क्रूज की टिकट, पैकेज और मनपसंद जगह सब आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके बाद बोर्डिंग पास प्राप्त करने के लिए इसे पोर्ट पर दिखा सकता है।
