मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट को महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंजूरी, ये होंगे स्टेशन

महाराष्ट्र कैबिनेट ने मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दे दी है। इस कॉरिडोर में 20 स्टेशन होंगे, जिनमें छह अंडरग्राउंड और 14 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाली एक नई मेट्रो लाइन की घोषणा की। 35 किलोमीटर लंबी इस लाइन को उसी दिन राज्य कैबिनेट से मंज़ूरी मिल गई। फडणवीस के अनुसार, यह मेट्रो 35 किलोमीटर लंबी होगी, जिसमें 9 किलोमीटर का हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। इसमें 25 स्टेशन होंगे और यह तीन दूसरे मेट्रो रूट से जुड़ेगी। इसकी अनुमानित लागत 18,000 करोड़ होगी। इसे मायानगरी के विकास के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

mumbai metro

मुंबई और नवी मुंबई एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट (फाइल फोटो)

राज्य सरकार ने PPP मॉडल पर मेट्रो बनाने की मंज़ूरी दे दी है, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार दोनों वायबिलिटी गैप फंडिंग में 20-20 प्रतिशत का योगदान देंगी। बाकी 60 प्रतिशत पैसा मेट्रो बनाने वाली प्राइवेट कंपनी लगाएगी। मंज़ूरी की घोषणा करते हुए फडणवीस ने कहा, 'मेट्रो रूट को पांच साल में बनाने का अनुमान है, लेकिन मैंने ज़ोर दिया है कि इसे साढ़े तीन साल में बनाया जाए।'

End of Feed