मुंबई और नागपुर के बीच चलेगी Vande Bharat Express, पांच घंटे कम हो जाएगी दूरी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है और नागपुर को राज्य की दूसरी राजधानी माना जाता है। दोनों शहरों के बीच ट्रेन के सफर में अभी 14 घंटे से ज्यादा का समय लगता है। लेकिन भारतीय रेलवे इस दूरी को घटाकर 9 घंटे तक करने जा रहा है। दोनों शहरों के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यह कमाल हो सकता है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों ने देश में रेलवे की न सिर्फ शक्ल बदली है, बल्कि उसकी छवि भी बदलकर रख दी है। यह सेमी-हाईस्पीड ट्रेनें समय की काफी पाबंद हैं। यही कारण है कि तमाम शहर चाहते हैं कि उनके घर तक भी वंदे भारत एक्सप्रेस चले। भारतीय रेलवे जल्द ही महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से नागपुर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी कर रही है। पुणे पल्स ने इस संबंध में रिपोर्ट दी है।

Vandebharat

मुंबई से नागपुर तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की सुगबुगाहट

मुंबई नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं शुरू हो जाने पर न सिर्फ दोनों शहरों के बीच सफर में समय बचेगा, बल्कि महाराष्ट्र के इन दो शहरों के बीच यात्रियों का सफर आरामदायक भी होगा। बता दें कि मुंबई और नागपुर के बीच की दूरी 837 किमी है और दोनों शहरों के बीच के सफर में ट्रेन को 14 घंटे का समय लगता है।

End of Feed