मुंबई

Raigad Accident News: पनवेल में पलटी यात्रियों से भरी बस, 26 लोग घायल, हादसे में एक की मौत

Raigad Accident News: रायगढ़ के पनवेल इलाके में ओमकार ट्रैवल्स यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 26 लोग घायल हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Image

पनवेल में पलटी यात्रियों से भरी बस

Raigad Accident News: महाराष्ट्र के पनवेल में रविवार देर रात कर्नाळा खिंड घाट में एक बड़ा भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां एक प्राइवेट यात्री बस पलट गई। हादसे का शिकार हुई ओमकार ट्रैवल्स बस में कुल 49 यात्री सवार थे। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक यात्री की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमोल तळवलकर के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर पलटी बस

यह प्राइवेट बस मुंबई से कोकण (रत्नागिरी/सिंधुदुर्ग) की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यहां रात करीब 11 बजे कर्नाळा घाट में उतरते समय बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे। बस में फंसे लोगों को तुरंत निकालने का कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ यात्री बस के नीचे दब गए थे, जिन्हें जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई लोगों को इलाज जारी है।

बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने की वजह से बस चालक सुनील गुरव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि हादसे के बाद से ड्राइवर फरार है। "यह बहुत ही दुखद घटना है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे खतरनाक घाट मार्गों पर वाहन चेकिंग और सुरक्षा नियमों को और सख्ती से लागू करे। घायलों को समय पर मदद मिले, इसके लिए हम संबंधित विभागों के संपर्क में हैं।"

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article