मुंबई में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर मारा छापा, 5 गिरफ्तार

मुंबई की मुलुंड पुलिस ने एक आवासीय फ्लैट में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया। पुलिस ने इस फ्रॉड में शामिल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और मामले की जांच की जा रही है।

Mumbai News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की मुलुंड पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। मुलुंड पश्चिम के एक आवासीय फ्लैट में चल रहे फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को ठगने का काम कर रहे थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी बरामद की है।

Mumbai Police

पुलिस ने फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर मारा छापा (Photo - Canva)

मुलुंड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि मुलुंड कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। वे खुद को अमेरिका स्थित बैंक या वित्तीय कंपनी का अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को तुरंत ऋण देने का लालच देते हैं। पीड़ितों से प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलते हैं, लेकिन ऋण कभी नहीं देते।

End of Feed