मुंबई लोकल ट्रेन के 7 स्टेशनों के नाम बदले जाएंगे, जानिए क्या होंगे नए नाम

मुंबई के सात लोकल ट्रेन स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधान परिषद ने सर्वसम्मति से पास कर दिया है। अब केंद्र की मंजूरी के लिए इस प्रस्ताव को रेल मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • 7 स्टेशनों का नाम बदलने का प्रस्ताव पास
  • केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद बदलेगा नाम

Mumbai station Name change: मुंबई में लोकल ट्रेन के सात रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने का फैसला लिया गया है। इन स्टेशनों के नाम बदलने का प्रस्ताव महाराष्ट्र विधान परिषद में पास हो गया है। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार इस प्रस्ताव को केंद्र से मुहर लगाने के लिए रेल मंत्रालय के पास भेजेगी। केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इन सातों रेलवे स्टेशनों को नए नाम मिल जाएंगे।

मुंबई के सात स्टेशनों के बदलेंगे नाम

इन स्टेशनों का बदलेगा नाम

  • करी रोड स्टेशन का नाम बदलकर लालबाग रखा जाएगा
  • सैंडहर्स्ट रोड का नाम बदलकर डोंगरी रखा जाएगा
  • मरीन लाइंस का नाम बदलकर मुंबादेवी रखा जाएगा
  • चर्नी रोड का नाम बदलकर गिरगांव रखा जाएगा
  • कॉटन ग्रीन का नाम बदलकर कलाचौकी रखा जाएगा
  • डॉकयार्ड रोड का नाम बदलकर मझगांव रखा जाएगा
  • किंग्स सर्किल का नाम बदलकर तीर्थांकर पार्श्वनाथ रखा जाएगा

End of Feed