Mumbai Rain 26 July : आंधी-तूफान से घिरेगा मुंबई, मूसलाधार बारिश से पानी-पानी होगी मायानगरी; हाईटाइड का अलर्ट

Mumbai Heavy Rain : मुंबई और उसके आसपास के शहरों में काले बादल छाए रहेंगे और भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कभी-कभी 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है। 26 और 27 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 4.11 मीटर की लहरें उठेंगी, जबकि रविवार सुबह 7:06 महज 0.65 मीटर की लहरें उठेंगी।

Mumbai Heavy Rain : मुंबई में शुक्रवार से भारी बारिश जारी है, जिसकी वजह से लोकल ट्रेन और सड़क परिवहन धीमा पड़ गया है। पश्चिम रेलवे पर कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान, उपनगरों में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। देर शाम करीब 7:27 मिनट पर समुद्र में 1.26 मीटर ऊंची लहरें उठेंगी। 26 और 27 जुलाई की मध्य रात्रि करीब 4.11 मीटर की लहरें उठेंगी, जबकि रविवार सुबह 7:06 महज 0.65 मीटर की लहरें उठेंगी। लिहाजा, लोगों को समुद्र किनारे नहीं जाने की सलाह दी गई है।

Mumbai Heavy Rain Alert

मुंबई में बारिश का अलर्ट (फोटो-@mybmc)

आईएमडी ने अगले 24 घंटे के दौरान महानगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके चलते पुलिस ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। इसके अतिरिक्त मुंबई और उसके सभी पड़ोसी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, रायगढ़ में शुक्रवार के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed